पुराने विवाद को लेकर थाने पर दो पक्ष आपस में भिड़े

  

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी दो पक्ष रविवार को दोपहर में 12:30 बजे थाने पर पुराने विवाद के संबंध में पहुंचा था जहां दोनों पक्ष आपस में जमकर भीड़ गये। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भुईली गांव निवासी सुभाष सरोज एवं विपिन सरोज में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर को दोनों पक्ष इसी विवाद के संबंध में थाने पर पहुंचा था।

आरोप है कि इसी दौरान सुभाष सरोज विपिन को गाली-गलौज देने लगा जिसमें दोनों पक्ष में जमकर झड़प हो गई। झड़प को देखते हुए मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बाबत पूछे जाने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से सुभाष सरोज, सीमा सरोज, विपिन व रेखा को हिरासत में लिया गया था। चारों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

Related

डाक्टर 8643197633012028825

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item