पर्यावरण की रक्षा का एनसीसी कैडेटों ने लिया संकल्प
https://www.shirazehind.com/2025/04/blog-post_724.html?m=0
जौनपुर। कमान अधिकारी 96 यूपी बटालियन NCC जौनपुर कर्नल शंकर सिंह गौतम तथा प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन सिंह के निर्देशन मंगलवार को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के NCC कैडेटों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कैडेटों ने इस अवसर पर पोस्टर बनाए , विद्यालय के उद्यान में वृक्षों के आस पास साफ सफाई किया तथा नियमित पौधों को पानी देने का संकल्प लिया। साथ ही इस पृथ्वी दिवस पर कैडेटों ने शपथ लिया कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे और धरती मां का सम्मान करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन ने कहा वन हमारी अमूल्य संपदा है और धरती हमारी माता है और हम भारतीय वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखते हैं ।
इस कार्यक्रम में NCC अधिकारी लेफ्टिनेंट राकेश कुमार , थर्ड अफसर कुंवर विभूति विक्रम सिंह तथा CTO अभिषेक कुमार सिंह मीडिया प्रभारी बद्री नाथ सिंह राजेश कुमार सिंह कपिल देव सिंह राजीव कुमार सिंह अंबर कुमार सिंह दिनेश कुमार सिंह आशीष कुमार सिंह सत्य प्रकाश सिंह आदि सहित 90 कैडेट उपस्थित रहे ।