एक्स- रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुने गए अनिल कुमार त्रिपाठी
https://www.shirazehind.com/2025/04/blog-post_623.html
जौनपुर । अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय जौनपुर के सभागार में उत्तर-प्रदेश एक्स- रे टेक्नीशियन एसोसिएशन जनपद जौनपुर की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।इस अवसर पर प्रभात कुमार जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, श्रीराम मनोहर कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष , दिलीप कुमार प्रदेश महासचिव की देखरेख में कार्यकारणी की गठन सम्पन्न हुआ।चुनाव अधिकारी विनय कुमार यादव मंडलीय अध्यक्ष वाराणसी, सह चुनाव आधिकारी प्रवीण कुमार पान्डेय एवं पर्यवेक्षक एस० पी० सिंह जिला सचिव आजमगढ़ की उपस्थिति में निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अनिल कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, रामलगन सचिव, देवेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष, श्रीमती रीना कुमारी संगठन मंत्री ,सोमेश राव संयुक्त सचिव , वेद प्रकाश निषाद, कोषाध्यक्ष औरराजेन्द्र प्रसाद पटेल सम्प्रेक्षक चुने गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं संगठन के साथियों की समस्याओं के समाधान अग्रणी रहूंगा।