पुलिस की सक्रियता से बड़ा बवाल होने से बचा
जफराबाद में स्थित सुलेमानी चौराहा मारपीट व बवाल का बन चुका है अड्डा
जफराबाद (जौनपुर) नगर पंचायत जफराबाद में स्थित सुलेमानी चौराहा जो बहुत पहले से अति संवेदनशील चौराहा है। उक्त चौराहे पर मारपीट की घटना आम बात है। गुरुवार को देर शाम फल की दुकान पर मामूली विवाद को लेकर दो वर्ग आमने-सामने हो गए। बड़ी घटना तथा सांप्रदायिक स्थिति होने वाली थी। M जफराबाद चौकी इंचार्ज तथा थाना अध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को संघर्ष करना पड़ा। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। रात भर उक्त चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।उक्त चौराहे पर स्थित राजेंद्र कुमार की फल की दुकान है। फल की दुकान पर जूस पीने को लेकर एक मुस्लिम युवक से फल के मूल्य को लेकर कहा सुनी हो गई। दोनों में मारपीट हो गई। उक्त दोनों ने फोन करके अपने अपने लोगों को बुला लिया। दो समुदाय के लोग भारी संख्या में चौराहे पर इकट्ठे हो गए। गंभीर मारपीट की घटना सामूहिक रूप से बढ़ने ही वाली थी।
स्थिति सांप्रदायिक रूप लेने वाला था। अचानक सूचना पर चौकी इंचार्ज मनोज राय मौके पर पहुंच गए। भारी संख्या में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक स्थिति को रोकने के लिए संघर्ष करने लग गए। मामला गंभीर होते देख उन्होंने तत्काल थाना अध्यक्ष जेपी यादव को सूचना दिया। वैसे भी वफ्फ बिल को लेकर पुलिस अलर्ट पर थी। थाना अध्यक्ष तत्काल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पर एकत्रित दो समुदाय के लोगों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खदेड़ा। मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
चार लोगों का चालान 10 लाख के मुचलके से किया गया पाबंद।
थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया गया। उनको 10 लाख के मुचलके से पाबंद किया गया। मामले में अन्य और लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनकी तलाश की जा रही है। उनकी सूची तैयार की जा रही है। चिन्हित हुए लोगों को भी 10 लाख के मुचलके से पाबंद व चालान किया जाएगा।