तेजबहादुर सिंह एडवोकेट ने अखिलेश यादव पर किया तीख़ा प्रहार
https://www.shirazehind.com/2025/04/blog-post_533.html
बोले महाभारत में कृष्ण रूपी करणी सेना ने हराया था नारायणी सेना को
देश में विभाजन व विद्वेष पैदा करने वाले प्रवचन न देने की पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने दी नसीहत
करणी सेना के विरुद्ध नारायणी सेना के वक्तव्य देने पर नाराजगी
जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के वक्तव्य पर दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आगरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने रामविलास सुमन के बचाव के लिए करणी सेवा के विरुद्ध नारायणी सेवा के गठन का प्रवचन दिया । कहा कि अखिलेश जी को इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। जातियों को बांटकर राजनीति में सफल नहीं हो सकते।वीपी सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि मंडल कमीशन लाकर वह राजनीति में आगे नहीं जा पाए। जातियों को लड़िने की चेष्टा न। करें।कहा कि द्वापर युग में कृष्ण भगवान के पास नारायणी सेना थी और कृष्ण भगवान थे। जब महाभारत का युद्ध शुरू हुआ तब दुर्योधन और अर्जुन कृष्ण के पास सहायता लेने पहुंचे। कृष्ण भगवान ने पहले दुर्योधन को सहायता देने का वचन दिया और कहा कि मेरे पास नारायणी सेना है और मैं हूं। मैं महाभारत में अस्त्र नहीं उठाऊंगा। तुम दोनों में से एक का चयन कर लो। तब दुर्योधन ने नारायणी सेना का चयन किया। अर्जुन ने कृष्ण भगवान का चयन किया। कृष्ण रूपी करणी सेना महाभारत में पांडवों के साथ गई एवं नारायणी सेना दुर्योधन के साथ गई। महाभारत का युद्ध हुआ। नारायणी सेना के लोगों को करणी सेना ने कुचल दिया। कहा कि ऐसा वक्तव्य देकर देश में विभाजन की स्थिति न पैदा किया जाए। एक दूसरे में दुर्भावना विद्वेश की भावना न पैदा करने की नसीहत दी। राजपूत मुगलों से लड़े, अंग्रेजों से लड़े, तमाम युद्ध लड़े और सनातन धर्म का सम्मान बचाया। चंद्रशेखर जी का मुलायम सिंह जी को मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए विदेश पैदा करने वाले एवं जातियों में बांटने वाले वक्तव्य नहीं देना चाहिए।