विश्व हिन्दू सेवा संघ के भदोही एवं देवरिया जिलाध्यक्ष निष्कासित
https://www.shirazehind.com/2025/04/blog-post_508.html
जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र के. द्विवेदी के आदेश पर गनेश तिवारी जिलाध्यक्ष भदोही एवं मंगलेश कुमार जिलाध्यक्ष देवरिया को निष्कासित कर दिया गया है। यह निष्कासन प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा एडवोकेट ने की है जिन्होंने यह भी बताया कि 15 अप्रैल के बाद नयी टीम की घोषणा कर दी जायेगी। ऐसे में तक तक जिला का कार्य जिला प्रभारी के नेतृत्व में होगा। श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि निष्कासन के बाद से यदि उपरोक्त लोगों द्वारा संघ के नाम पर कुछ किया जायेगा तो उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।