स्वागत सम्मान समारोह में नही दिखे कांग्रेस के दिग्गज चेहरे

जौनपुर। सोमवार को नगर के हिन्दी भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद के सिंह और नगर अध्यक्ष आरिफ खान का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकांश दिग्गज कांगेस नेताओं की गैर मौजूदगी चर्चा विषय बना रहा है। चर्चा रहा कि नये जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने का दावा मंच से किया लेकिन बरिष्ठ नेताओं की भागीदारी न होने से उनके दावे पर सवालियां निशान लगा दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो नेताओं के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नदीम जावेद खुद नही आये। हलांकि इस मामले पर नदीम से बात करने के लिए उन्हे फोन मिलाया गया लेकिन उन्होने मोबाइल रिसिव नही किया। 


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए बरिष्ठ नेता राकेश उपाध्याय, प्रमोद के सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह,राकेश सिंह डब्बू, प्रमोद मिश्रा समेत तीन दर्जन से अधिक लोगों ने दावेदारी किया था। शीर्ष नेतृत्व ने प्रमोद के सिंह पर भरोषा जताते हुए उन्हे जिले की कमान सौप दिया। प्रमोद के नाम की घोषणा होने के बाद से ही अन्य दावेदारो में आक्रोश भरी मायूसी छायी हुई है। फिलहाल आज हिन्दी भवन में दोनो नये पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह का अयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के पूर्व विधायक नदीम जावेद को बनाया गया था लेकिन किन्ही कारणों से वे कार्यक्रम में नही पहुंच पाये। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों और बरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया था। कार्यक्रम में निर्वतमान जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज,राकेश सिंह डब्बू,पकंज सोनकर ,सत्यवीर सिंह, विशाल सिंह हुकुम, आरसी पाण्डेय समेत कुछ ही चर्चित चेहरे शामिल हुए। 

पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, रामचंद्र मिश्रा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव,विजय शंकर उपाध्याय,पीसीसी सदस्य द्वारिका राव,पूर्व उपाध्यक्ष डा0 राकेश उपाध्याय,राकेश मिश्र उर्फ मंगला गुरू,पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह बाबा, प्रमोद मिश्रा,परवेज आलम,समेत दर्जनों दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल नही हुए।  

Related

जौनपुर 965050654831667715

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item