दिव्यांगता को मात देकर आशीष ने किया पूरी दुनियां में भारत का झण्डा बुलंद: श्याम सिंह यादव
दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुख्य चयनकर्ता का हुआ सम्मान समारोह
जौनपुर। पत्रकार कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को कलेक्टेªट परिसर स्थिति पत्रकार भवन में दुनियां में जनपद का नाम रौशन करने वाले इण्डिया दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुख्य चयनकर्ता आशीष श्रीवास्तव का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्याम सिंह रहे, अध्यक्षता बरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ,महिला आयोग की सदस्य गीता विन्द,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, राज्यकर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और भाजपा नेता नीरज सिंह रहे।
इस मौके पर श्याम सिंह यादव ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नही होती है इसे सच साबित कर दिखाया है अपने जिले का लाल आशीष ने। इस होनहार बेटे ने अपनी प्रतिभा के बदौलत जिले का नाम देश ही नही बल्की दुनियां में रौशन किया है। उन्होने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारे जनपद के बहुत सारी प्रतिभाएं छिपी हुई है बस उसे निखारने की जरूरत है। मै राइफल क्लब का प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण आशीष जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों अतंराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने के लिए इग्लिश क्लब में शुटिंग रेज बनवाया है वह जल्द ही शुरू हो जायेगा। हलांकि इसी बीच उन्होने अपने अंदाज में वक्तब्य देकर मौजूद लोगों को जमकर हसाया।
मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि मेरे पढ़ाये हुए विद्यार्थी व टीडीपीजी कालेज के हजारों छात्र देश दुनियां में अगल-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे है। इसी में एक हमारा छात्र अशीष है जिसने अपनी दिव्यांगता को मात देकर भारत का परचम पूरे दुनियां में फहराने का काम किया है।
महिला आयोग की सदस्य गीता विन्द ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव जैसे कर्मठ युवाओं ने भारत का नाम पूरी दुनियां फैलाया है। हमे ऐसे युवाओं पर गर्व होना चाहिए तथा उर्जावान खिलाड़ियों के लिए हर सम्भव मदद भी करनी चाहिए।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने अपने वक्तब्य में कहा कि हमें गर्व है कि हमारे नगर का युवा आशीष श्रीवास्तव देश के लिए खेलते हुए कई मेडल जीता है ऐसे खिलाड़ियों का हर समय सम्मान करना चाहिए।
राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व कायस्थ्य नेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव ने जिस विषम परिस्थितियों में अपने आपको आगे बढ़ाया है यह तो वही जान सकते है लेकिन आज उसने पूरे दुनियां को बताया कि दिव्यांगता अभिशाप नही होती है बस जरूरत अपने हौसलों को उड़ान देने की।
भाजपा नेता नीरज सिंह ने आशीष श्रीवास्तव के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि आज मेरे देश तमाम युवा ऐसे है जो दिव्यांगता को अभिशाप मानते है उन्हे इस खिलाड़ी से प्रेरेणा लेकर अपने हुनर में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होने देश के तमाम दिव्यांग खिलाड़ियों के नाम भी गिनाये जो अपने-अपने देश की टीम में खेलते हुए पूरी दुनियां को चुनौती दे चुके है।
इससे पूर्व बरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश मिश्रा,संजय अस्थाना, रोहित सिंह,शशिराज सिन्हा,रामजी जायसवाल,प्रो0 आशराम यादव ने सभा को सम्बोधित किया।
अतिथियों स्वागत पत्रकार शशिराज सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव,अजीत बदल चक्रवर्ती, अनूप गौड़, संजय चौरसिया, सुनील सिंह, काजू सिंह नीतीश कुमार राजेश मिश्रा चंद्रमणि पांडे सुशील स्वामी संतोष श्रीवास्तव
विनय कुमार सिंह पूर्व सभासद भूपेंद्र सिंह राजू सभासद संजीव कुमार विकास शुक्ला ने किया।
इस कार्यक्रम आयोजन व संचालन बरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने किया।
इससे पूर्व पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव अपने कार्यकाल में पत्रकार भवन पर स्थापित करवाये गये वाटर कूलर का फीता काटकर लोकार्पण किया।