सर्वसम्मति से विजय सिंह पुनः चुने गए अध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव जिला मंत्री

 

जौनपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के वर्तमान पदाधिकारियों के कार्य को देखते हुए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए पुराने पदाधिकारियों को ही दायित्व सौंपा दिया है। उसके बाद पूर्व नेताओ और कर्मचारियों ने अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह , जिलामंत्री राजीव श्रीवास्तव समेत सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

बुधवार को अपराहन 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा  का कार्यकाल समाप्त हो जाने के पश्चात् नई कार्यकारणी गठन के लिए अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समस्त कर्मचारी साथियों के साथ एक बैठक आहूत की गयी, जिसमें सर्वप्रथम जिलामंत्री राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा विगत कार्यकाल के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा नवीन कार्यकारणी का गठन व निर्वाचन के लिए कर्मचारी साथियों से विचार/प्रस्ताव मांगा गया।

 बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, पूर्व मंत्री आशीष त्रिपाठी, पूर्व मंत्री यतेन्द्र कुमार यादव व अन्य सार्थियों द्वारा वर्तमान कार्यकारणी का कार्यकाल सन्तोषजनक बताते हुए सर्वसम्मति से इसी कार्यकारणी को पुर्ननिर्वाचित किये जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी ने पुनः विजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष, राजीव कुमार श्रीवास्तव को मंत्री, पवन कुमार मौर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार गौतम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मेंहदी रजा को संयुक्त मंत्री, प्रदीप कुमार सिंह को संगठन मंत्री, हर्षित श्रीवास्तव को क्रीड़ा मंत्री, त्रिलोकीनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष व रिंकू कुमार को आडिटर पर सम्पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए अपनी सहमति व्यक्त किया गया।

 सर्वसम्मति से निर्वतमान कार्यकारणी को अगले 02 वर्ष के लिए अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन की शुभकामना समस्त सदस्यों द्वारा दी गयी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संरक्षक शिवमोहन श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार सिंहं, जवाहर लाल सोनकर, भानु प्रताप गौतम, अजीत कुमार, सन्तोष दयाल, मो० मामूर खान, सूरज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अखिलेन्द्र सिंह, ज्ञान चन्द्र मौर्य, आनन्द कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, कुसुम यादव, शालिनी सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 8069011340114267865

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item