भूमि विवाद में 5 महिला समेत 11 लोग शान्ति भंग में गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2025/04/5-11.html
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम जमदहा और कस्बा क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते उपजे विवाद में 5 महिला समेत 11 लोगों को पाबन्द कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय लाल पुत्र बनवारी लाल, सुनीता पत्नी अर्जुन, आनंद कुमार पुत्र प्यारे लाल, अनीता पत्नी विजेंद्र, दीपिका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासीगण जमदहा, मंजू पांडेय पत्नी अंजनी पांडेय, अंजनी पांडेय पुत्र स्व. चंद्रशेखर पांडेय, पूनम पांडेय पुत्री स्व. उमाकांत पांडेय, निर्मला पांडेय पत्नी स्व. उमाकांत पांडेय निवासीगण कस्बा बभनौटी व अमन कुमार पुत्र ओम प्रकाश, इंद्रसेन पुत्र नागेंद्र निवासीगण कैराडीह थाना खुटहन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद तारीक अंसारी, हेड कांस्टेबल शिव गोविंद यादव, त्रिगुण कुमार, संजय पांडेय, अंबिका यादव, महिला कांस्टेबल नेहा यादव, प्रियंका प्रजापति, कांस्टेबल विनय यादव शामिल रहे।