अपूर्वा भारती का कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 11 अप्रैल को

जौनपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक अपूर्वा भारती संस्था की बैठक डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता और मंत्री राधेश्याम पाण्डेय के संचालन में हुई जहां संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परम्परागत ढंग से आयोजित किये जाने वाले कवि सम्मेलन व मुशायरे की विस्तृत रूप रेखा पर चर्चा हुई।

इस मौके पर मंत्री डॉ. राधेश्याम पाण्डेय ने जानकारी दिया कि संस्था के पूर्व संरक्षक ओमकारनाथ गिरी की पुण्य स्मृति में कवि सम्मेलन व मुशायरा 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को इंग्लिश क्लब (जौनपुर क्लब) के प्रांगण में रात्रि 8 बजे से होगा।
कवि सम्मेलन व मुशायरे में हास्य, ओज, व्यंग्य के चर्चित कवि गीतकार भाग लेंगे। अमिता शुक्ला रीवा (म.प्र.), शिव किशोर तिवारी (खंजन बाराबंकी), नीभा चौधरी (गीतकार आगरा), पंकज पंडित (ललितपुर), शशि श्रेया गीतकार (लखनऊ), हीरामणि वैष्णव (कोरबा म.प्र.), कामता माखन हास्य कवि (रीवा म.प्र.), संजय सागर आदि साहित्यकार कवि एवं गीतकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को भव्य और उत्कृष्ट बनाने के लिए संस्था द्वारा एकजुट प्रयास का अनुरोध किया गया है।
बैठक में संरक्षक राकेश सिंह, डॉ अशोक सिंह, वाई.पी.सिंह, फूलचंद तिवारी, संकठा प्रसाद पांडेय, विजय प्रकाश मिश्रा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, उमाकांत गिरी, सरन प्रजापति, टी.एन. सिंह, कमला शंकर यादव, दिनेश शर्मा आदि सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्था के महामंत्री राधेश्याम पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.डी.पी.जी. कालेज के पूर्व प्राचार्य राम आसरे सिंह और विशिष्ट अतिथि दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव एडवोकेट एवं डॉ. जयेश सिंह बाल रोग विशेषज्ञ होंगे। इस आशय की जानकारी प्रेम प्रकाश मिश्र मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

जौनपुर 7198348201454608582

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item