प्रदेश के कई कायस्थ नेताओं और मंत्रियों का होगा जमावड़ा : डॉ. विवेक श्रीवास्तव
https://www.shirazehind.com/2025/03/blog-post_686.html
जौनपुर। रविवार को जेसीज चौराहे के पास स्थित एक मैरेज लॉन में कायस्थ समाज का महा समागम,और शपथ ग्रहण समारोह होगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर कायस्थ समाज के सभी संगठनों ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता किया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 23 मार्च को होने वाले कायस्थ समागम सम्मेलन की घोषणा की गई।
सम्मेलन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235, संगत पंगत और राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद समेत कई प्रमुख संगठन शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान विभिन्न संगठनों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा।
कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में एकता का प्रतीक बनेगा। राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में एशिया के सबसे बड़े के.पी. ट्रस्ट प्रयागराज का सदस्यता शिविर लगेगा।
प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव मुख्य अतिथि होंगे। के.पी. ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा विशिष्ट अतिथि होंगे। आई.पी.एस. वी.पी. श्रीवास्तव और कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे।
कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र खरे सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में ग्लोवल कायस्थ कान्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डा० उमाकान्त श्रीवास्तव 'प्रिंसिपल', राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव (पूर्व बैंक अधिकारी), कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल शरण श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अन्तर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा 'अज्जू', चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, महासचिव श्यामलकान्त श्रीवास्तव, एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश अस्थाना (वरिष्ठ भाजपा नेता), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशी श्रीवास्तव 'गुड्डू', राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा संतोष श्रीवास्तव 'सोनू', राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक जी, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव 'राजा', युवा जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा राकेश श्रीवास्तव इत्यादि लोग मौजूद रहे।