किशोर ने 9 वर्षीय बच्चे के साथ किया दुष्कर्म

 

जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर के एक बस्ती में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोर ने नौ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बना डाला।पीड़िता की माँ ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दिया है।

ऊक्त बस्ती निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा जुमे की नमाज पढ़ने नाथुपुर स्थित मस्जिद में गया था।वहां से गांव का ही एक लड़का किशोर को बहला फुसलाकर लाइनबाजार क्षेत्र के पीली कोठी के पास ले गया।वहां ले जाकर अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया।घटना के बाद किशोर रोता बिलखता घर आया।उसने घटना की जानकारी माँ दिया।पीड़ित की माँ घटना के बारे में परिजनों को बताया।काफी उहापोह के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाने थाने गयी।चूंकि घटना स्थल लाइनबाजार में है।इसके अलावा थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव जलालपुर क्षेत्र के वनपुरवा गांव में हुई हत्या की घटना में ड्यूटी पर तैनात है।चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि घटना स्थल लाइनबाजार में है।उच्चाधिकारियों के आदेश होते ही मुकदमा दर्ज होगा।वैसे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित किशोर ननिहाल में रहता है।

Related

JAUNPUR 3595564136185417310

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item