दिन में जलती है हाई मार्क्स लाइट, सरकार को पलीता लगता नगर पंचायत
https://www.shirazehind.com/2025/03/blog-post_631.html
जौनपुर। जनपद का एक ऐसा नगर पंचायत कजगांव हैं जो अपने कारनामों के चलते हमेशा लोगों में चर्चा में बना रहता है।बता दें जहां एक तरफ सरकार के द्वारा बिजली खपत कम करने को लेकर प्रति दिन नये-नये हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। और बिजली के प्रति लोगों को जागरुक कर बेवजह बिजली का उपयोग करने पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।बावजूद इस नगर पंचायत प्रशासन आंखें बंद किए हुए हैं। शनिवार को दोपहर में नगर पंचायत कार्यालय से महज लगभग 100 मीटर दूर पर लगा। हाई मार्क्स लाइट दिन में जलती रहती है। जहां दिन में जल रही है हाई मार्क्स लाइट लोगों में चर्चा का विषय बना रहता है।वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत प्रशासन को जलता हुआ हाई मार्क्स लाइट नहीं दिख रहा है।और हाई मार्क्स लाईट
दिन में भी जलती रहती हैं।इस प्रकार के काम को नगर पंचायत की लापरवाही नहीं तो और क्या कहेंगे। रात में जलने वाली हाई मार्क्स लाइट यहां दिन में भी जलती रहती हैं। इससे बिजली बचाने की सारी कवायदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बिजली की कमी को पूरा करने के लिए सरकार बिजली बचत के लिए लोगों को जागरुक करती रहती है। इसके विपरीत नगर पंचायत कजगांव में लगी हाई मार्क्स लाइट दिन भर जलती रहती हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग पूरी तरह से सरकार की मन्सा पर पलीता लगाते हुए पुरी तरह से कुम्भ कर्णी निद्रा में लीन हैं।