भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया रंगोत्सव पर्व

जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा भाईचारा और आत्ममिलन का पर्व रंगोत्सव पर्व का आयोजन धूमधाम से आयोजित हुआ जहां संस्थाध्यक्ष दिलीप बबीता जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक ममता शरद साहू, महिला संयोजिका प्रतिभा अतुल सिंह ने संस्था के सदस्यों को अबीर—गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। गीत, नृत्य, भजन, कविता पाठ करने वाले सभी लोगों को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर एक—दूसरे को बधाई दिया। इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रभारी सम्पर्क संजय कुमार, जिला समन्वयक लोकेश कुमार, शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्ज्वलित करते हुये वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

संस्थाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन धर्म में सभी को अपने अंदर के गले शिकवे दूर करके आत्ममिलन का पर्व होली पर्व का अलग महत्व है। आज भारत विकास परिषद परिवार रंगोत्सव आत्ममिलन का आयोजन इसी परम्परा को आगे बढ़ाता है। मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि हमें होली पर्व के महत्व के साथ सनातन धर्म में व्याप्त कुरीतियों को खत्म कर एक दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुभाष कुशवाहा ने भारत विकास परिषद् के द्वारा समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रमो की सराहना करते हुए होली पर्व के महत्व का विस्तृत वर्णन किया।
जिला समन्वयक लोकेश कुमार ने गीत प्रस्तुत किया जिसके बाद गाजीपुर शाखा अध्यक्ष शिव कुमार ने अपना विचार व्यक्त किया। वहीं पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता—सविता गुप्ता ने गीत प्रस्तुत किया तो भृगुनाथ पाठक ने बधाई दिया। शिव कुमार—रेखा गुप्ता ने मसाने की होली पर नृत्य किया। इस अवसर पर सचिव सतेंद्र श्वेता अग्रहरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अनीता निगम, प्रतिमा गणेश साहू, चंदा प्रदीप जायसवाल, सीमा संतोष अग्रहरी, ज्योति ऋषि श्रीवास्तव, पूनम राजीव श्रीवास्तव, सुजाता ध्रुव जायसवाल, नीलम सर्वेश जायसवाल, ज्योति शिवा वर्मा, आशा देवी शिव कुमार सेठ, अर्चना आशुतोष पाठक, नेहा रविन्द्र बैंकर, आराधना संजय साहू, कुसुमलता दीपक केशरी, आराधना सुनील जायसवाल, विजय सिंघानिया, दिवाकर गुप्ता, प्रभात भाटिया, अजय गुप्ता, विकास गुप्ता, इन्दु लाल यादव, रामरतन सेठ, दयाराम मौर्या, मनीष गुप्ता, अजयनाथ जायसवाल, डॉ प्रेम कुमार संतोषी, मानिक चंद्र सेठ, डॉ विजय प्रताप गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार गुप्ता ने किया। अन्त में शरद साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 8273317940035438836

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item