व्यापार मण्डल ने अबीर—गुलाल लगाकर मनाया होली मिलन समारोह

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नखास स्थित गार्डन में व्यापारियों को अबीर गुलाल लगाते हुए होली मिलन समारोह हुआ जहां उन्होंने अतिथियों के साथ व्यापारियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने व्यापारियों को होली की बधाई देते हुए एक—दूसरे के सहयोग का आह्वान किया। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक राजदेव यादव, जिला संरक्षक छब्बू लाल सोनकर, अशोक बैंकर, नगर संरक्षक अशर्फी लाल जायसवाल, श्याम चन्द्र अग्रहरी, नरेंद्र जायसवाल, मानिक चन्द सेठ, विष्णु जायसवाल, विनोद अग्रहरि, डॉ. वी.एस. उपाध्याय, सुरेंद्र सिंघानिया, पंकज जायसवाल, संतोष सिंह, पियूष गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, रामकुमार साहू, रविंद्र अग्रहरि, संदीप पांडेश्, अनिल मद्धेशिया आदि ने व्यापारियों को बधाई के साथ संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक शरद साहू, प्रियम वर्मा, नगर महामंत्री (दक्षिणी) मुन्ना लाल अग्रहरि, महामंत्री (उत्तरी) मनोज साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, युवा जिला युवा महामंत्री शिशिर गुप्ता, विमल भोजवाल तृप्ति, मनोज साहू, कवि जायसवाल, सूरज सोनी, पवन साहू, राकेश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, पारस अग्रहरि, विजय अग्रहरी, अनिल सेठ, श्रीकांत महेश्वरी, अनूप जायसवाल, रवि सेठ, रमेश श्रीवास्तव, विक्की सेठ, पंकज सिन्हा, संजय अग्रहरी, नीरज श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सारिका सोनी, मधुसूदन बैंकर, शशांक सिंह, अश्विनी बैंकर, निखिलेश सिंह, मोती लाल यादव, मनीष देव, विजय सिंह बागी, मनीष गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, रमेश बरनवाल, सुशील अग्रहरी, डॉ अजीत कपूर, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र, जगदीश मौर्य गप्पू, ब्रह्श शुक्ला, अमित गुप्ता, रोशी सोनकर, गौतम सोनी, संजय जण्डवानी, अमित निगम, अतुल गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, गणेश साहू, हाफिज शाह, सरदार रणजीत सिंह, मनोज तिवारी, सुशील सिंह, विजय गुप्ता, अतुल सिंह, राजकुमार सेठ, रतन जायसवाल, पारस साहू, शत्रुघ्न सेठ सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी तहसीलों से आगे विश्वामित्र, श्रीश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, अर्पित जायसवाल, धनंजय सेठ, घनश्याम जायसवाल सहित नगर से आये सभी ट्रेड के अध्यक्ष और महामंत्री को अंगवस्त्र और माल्यार्पण करते हुये व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पंकज सिंह और ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। अन्त में युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 1009583395561573309

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item