हौसलबुलन्द चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना

 लाखों नगदी सहित कीमती जेवरात पर फेरा हाथ

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अनेकपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने छत के सहारे पीछे से चढ़कर 4 घरों से लगभग डेढ़ लाख नकद सहित लाखों के कीमती जेवरात को लेकर चंपत हो गये। सुबह चोरी की जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी। उक्त गांव निवासी कालिका सिंह के पुत्र सुनील सिंह के घर में पीछे से छत पर चढ़कर चोर कमरे में घुस गये। ट्रैक्टर बेचकर रखे लगभग डेढ़ लाख नकद व सोने की चैन, चार चूड़ी, मांग टीका, नथिया, 4 अंगूठी चोर चुरा ले गये। इसके अलावा हेमंत कुमार पुत्र राम अवतार, राम अधार सिंह व रामबदन सिंह पुत्र मोलई के घरों में घुस तोड़फोड़ भी किये लेकिन कुछ मिला नहीं।
लोगों के अनुसार सुबह जब चोरी होने की जानकारी हुई तो पैरों तले से जमीन घिसक गई। तत्पश्चात भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। वहीं एक ही रात हुई चार घरों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।


Related

जौनपुर 8030943952695841420

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item