पांच वर्ष पूरे करने वाले बच्चों का स्कूल में कराए दाखिला : उषा सिंह

जौनपुर। 5 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ने की कवायद शुरू किया गया। बुधवार को इस सिलसिले में इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली, सिरकोनी  में प्रभावशाली/SMC सदस्यों तथा शारदा संगोष्ठी एवं माता उन्मुखीकरण का  आयोजन किया गया।

 बैठक का शुभारंभ ग्राम प्रधान तथा एसएमसी अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।

      आज के SMC बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार चर्चा परिचर्चा की गई। तदोपरान्त शारदा संगोष्ठी के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर परिचर्चा की गई और अंत में वाल वाटिका कार्यक्रम के अंतर्गत 05 साल के सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए उनके माताओं को प्रेरित किया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के कक्षा 04 एवं 05 के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत तथा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

     आज के कार्यक्रम में ग्रामप्रधान पति सरविंद यादव, smc अध्यक्ष ललिता कुमारी, प्रधानाध्यापिका उषा सिंह  सहित बच्चों के अभिभावक आरती, इंदा, हंसराज, राजेश, रूबी, शकुंतला, सुनीता, अनीता, विमला, शारदा, उषा, सरोज, रेखा, निशा, बादामा, लक्ष्मी, भानमती, गीता, रीमा, निशा, प्रहलाद, आशा, लक्ष्मी, मीना, सुनीता, विनीता सहित शायक अध्यापिका रंजना तिवारी, रोली अस्थाना अनेकों अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका उषा सिंह द्वारा किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार रंजना तिवारी ने व्यक्त किया।


Related

डाक्टर 2580752001971106605

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item