किसान के महीनों की मेहनत को अराजक तत्वों ने किया आग के हवाले

 जफराबाद थाना क्षेत्र के हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज के सामने का मामला। दो बीघे की फसल को जलाकर किया राख।


जफराबाद (जौनपुर) थाना क्षेत्र के हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज के सामने किसान दंपति ने दो बीघे जमीन को अधिया पर लेकर सरसों की फसल को बोया था। फसल तैयार होकर कटाई हो चुकी थी। बोझ बनाकर रखा हुआ था। सोमवार की देर रात लगभग 12:00 बजे अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगा दिया। देखते ही देखते दो बीघे की फसल जलकर राख हो गया।

कस्बे के मोहल्ला रसूलाबाद के किसान अनिल प्रजापति तथा उनकी पत्नी सीमा प्रजापति ने बगल के अहमदपुर गांव निवासी समाज्ञा सिंह व सौरभ सिंह की जमीन को अधिया लेकर दो बीघे में सरसों की फसल की खेती किया था। काफी अच्छा फसल तैयार हुआ था। फसल की कटाई हो चुकी थी। 2 दिन पहले खराब मौसम की वजह से सरसों के बोझ में सीलन आ गया था, जिससे उसकी मड़ाई नहीं हो पाई थी। मौसम ठीक होने के इंतजार में फसल को एक स्थान पर एकत्रित करके रखा गया था। रात करीब 12:00 बजे उक्त सरसों के फसल में से तेज आग की लपट निकलते देखा गया। दूर दराज की आबादी के लोग तथा किसान दंपति मौके पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ कर पाते फसल जलकर राख हो गया। दंपति किसान ने बताया कि आसपास कोई भी आबादी नहीं है। विद्युत तार भी नहीं है। अंदेशा जताई जा रही हैं कि उक्त फसल को जानबूझकर किसी ने आग़ के हवाले किया है। जमीन के मालिक समाज्ञा सिंह तथा अनिल प्रजापति ने मंगलवार को जफराबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया है। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 1107828894299505521

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item