पहले ऑन लाइन ग्राहकों को फसाते थे उसके बाद उन्हें बंधक बनाकर लूटते थे, पहना देते थे काला चश्मा
इस गिरोह ने बीते 18 मार्च को झांसी के एक व्यक्ति को आपने जाल में फास लिए उसे अर्टिका कार बेंचने का लुभावना ऑफर देकर जनपद जौनपुर बुलाया गया फिर कार दिखाने के नाम पर सुनसान इलाके मे ले गये और उन्हे अपने पास लिये हुए लोहे की सीकड़ व रस्सी से बाँध कर बन्धक बनाकर मारा पीटा गया तथा जान का भय दिखाकर उनका 24 हजार रूपया ले लिया गया। पीड़ित द्वारा थाना बक्शा पर दिये गये तहरीर के आधार पर मुकदमा अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ.नि. सकलदीप सिंह चौकी प्रभारी फतेहगंज को सौपा गया । 19 मार्च को थानाध्यक्ष बक्शा व विवेचक तथा थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गढासैनी पुल के पास से रात्रि 11.20 बजे उक्त गिरोह के सभी 07 सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से 11000 रूपये व लोहे की 03 सीकड़, 01 नायलान की रस्सी, 03 चश्मा बरामद किया गया तथा 01 अभियुक्त राजन के पास से 01 तमन्चा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है। जिसे ये लोग पीड़ितो को डराने धमकाने व जान का भय दिखाने के लिए रखना बताये।
सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि थानाध्यक्ष बक्शा अपनी टीम के साथ आनलाईन प्लेटफार्म से अर्टिका कार बेंचने का लालच देकर लोगो को फंसा कर बन्धक बनाकर पैसा छानने वाले गिरोह को पर्दाफास करते हुए गिरोह के सभी 07 सदस्यो को कल रात करीब सौ 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह का सरगना जितेन्द्र यादव आनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से अर्टिका कार सस्ते व लुभावने दाम में बेंचने का प्रचार किया जाता है, जिससे भोले भाले लोग सस्ता व लुभावना अवसर पाकर इनके जाल में फंस जाते है, और कार खरीदने हेतु उनसे आनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से कॉलिंग करके सम्पर्क करते हुए फिर इस गिरोह के सदस्य लोगो से बाते करके उन्हे अपने पास बुलाते है, और कार दिखाने के नाम पर सुनसान इलाके में ले जाते है, यदि कोई सुनसान इलाका देखकर विरोध करने का प्रयास करता है तो उसे अपने पास लिये हुए लोहे के सीकड व रस्सी से बांध देते है, और उस व्यक्ति को रास्ता न दिखायी दे इसलिए आँखो पर चश्मा लगा देते है। जिसके शीशे पर कागज चिपका रहता है तो रास्ता दिखायी नहीं देता है। फिर सुनसान इलाके मे ले जाकर उन व्यक्तियो को मार पीटकर जान का भय दिखाकर सारा पैसा ले लेते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण -*
1. जितेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र स्व. रामअजोर यादव निवासी ग्राम धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़
2. राजन यादव पुत्र महावीर यादव निवासी ग्राम अलहदिया थाना तेजीबाजार जौनपुर
3. कुलदीप गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम उमरछा थाना बक्शा, जौनपुर
4. राकेश कुमार गौतम पुत्र रामफेर मास्टर निवासी उटरूखुर्द थाना बक्शा, जौनपुर
5. सुनील प्रजापति पुत्र रामतीरथ प्रजापति निवासी उटरूखुर्द थाना बक्शा, जौनपुर
6. विजय पाल उर्फ नाटे पाल पुत्र इन्दर पाल निवासी ग्राम मोहवतिया थाना तेजीबाजार, जिला जौनपुर
7. विशाल गौतम उर्फ टोनू पुत्र उदयराज गौतम निवासी ककोहिया थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त- जितेन्द्र प्रसाद यादव*
1. मु.अ.सं. 383/2024 धारा 304(2), 317(2) बी.एन.एस. थाना बदलापुर, जौनपुर
2. मु.अ.सं. 01/2025 धारा 308(5), 316(2), 317(2), 318(4), 319(2), 351(2), 61(2)बी.एन.एस. थाना महराजगंज, जौनपुर।
3. मु.अ.सं. 97/2024 धारा 435, 504, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़
4. मु.अ.सं. 152/2022 धारा 323, 504, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़
5. मु.अ.सं. 158/2020 धारा 420, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़
6. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त- राजन यादव*
1. मु.अ.सं. 24/2023 धारा 380/411 भा.द.वि. थाना तेजीबाजार जौनपुर
2. मु.अ.सं. 135/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरांयख्वाजा, जौनपुर
3. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा, जौनपुर
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त- कुलीदप*
1. मु.अ.सं. 19/2023 धारा 414, 420, 467, 471 भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर
2. मु.अ.सं. 245/2022 धारा 323,504,506 भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर
3. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त- सुनील प्रजापति*
1. मु.अ.सं. 363/2022 धारा 380,411,120बी भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर
2. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त- विशाल यादव*
1. मु.अ.सं. 167/2022 धारा 363,366,376 भा.द.वि. व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना बक्शा, जौनपुर
2. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त- राकेश गौतम व सुनील प्रजापति*
1. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर