ब्रेकिंग न्यूजः भाजपा की रविवार को होने वाली बैठक स्थगित
https://www.shirazehind.com/2025/03/blog-post_168.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष के लिए रविवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मछलीशहर के लिए बैठक होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने दिया है। इसकी जानकारी होते ही जौनपुर से जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी करने वालें नेताओं में मायूसी छा गयी है।
जौनपुर और मछलीशहर के नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने 16 मार्च की तारीख मुकर्रर किया था। रविवार को जिले सभी पदाधिकारियों,विधायक मंत्री समेत सभी को बैठक में बुलाने का फरमान जारी किया है। लेकिन आज शाम को जौनपुर जिलाध्यक्ष के लिए होने वाली बैठक को किन्ही कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया है।