23 मार्च को होगा करेंगे होली मिलन और शपथ ग्रहण समारोह

जौनपुर। कायस्थ समाज जौनपुर के सभी संगठनों की बैठक श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला महासचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट रहे जिन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में पूजन करके आज मैं धन्य हो गया। मंदिर हित में जो भी कार्य होगा, उसे निष्ठापूर्वक पूरा किया जाएगा। 

सर्वसम्मति से तय हुआ कि जौनपुर के सभी संगठनों द्वारा होली मिलन/शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च दिन रविवार को शाम 4 बजे से सिद्धार्थ उपवन जेसीज चौराहे पर होगा। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव कायस्थ महासभा के राकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश अस्थाना, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव पूर्व बैंक अधिकारी बनाये गये। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह विधायक प्रयागराज, वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, केपी ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा, आईपीएस वीपी श्रीवास्तव पूर्व पुलिस अधीक्षक जौनपुर, पूर्व पुलिस अधीक्षक जौनपुर अतुल सक्सेना, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष/राष्ट्रीय प्रवक्ता जेडीयू दल, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय दिनेश खरे, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. मयंक श्रीवास्तव सहित तमाम जनप्रतिनिधि, नेतागण, अधिकारीगण अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Related

जौनपुर 6610069288097660698

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item