सड़क हादसे में घायल भांजे ने भी तोड़ा दम

मामा की पहले हो चुकी है मौत

रिपोर्ट  - इन्द्रजीत सिंह मौर्य


खेतासराय।क्षेत्र के जमदहा ईदगाह के पास सड़क हादसे में  घायल भांजे ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। जबकि मामा की मौत एक दिन पहले ही हो चुकी है। दो-दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।  घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।


आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सूघरपुर निवासी 23 वर्षीय गुलशन बिंद पुत्र जोखन खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में अपनी बहन के घर एक कार्यक्रम में आया हुआ था।

रात्रि करीब 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद  12 वर्षीय अपने भांजे सत्यम बिंद पुत्र सुभाष के साथ बाइक से वापस  गांव लौट रहा था। इस दौरान खेतासराय दीदारगंज मार्ग पर जमदहा ईदगाह मोड़  के पास तेज गति से आ रहे पिकअप ने बाइक में  टक्कर मार दी। खबर लगते ही खेतासराय

 थानाध्यक्ष रामाश्रय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया।  उपचार के दौरान गुलशन की मौत हो गई। जबकि भांजे सत्यम बिंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

देर रात को भांजे ने भी हालत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

Related

जौनपुर 3921071921720092354

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item