राजेश कुमार यादवअध्यक्ष व वीरेंद्र सिंह बने मंत्री

जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के  जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी चंद्रेश यादव, कोषाध्यक्ष डॉआशीष कुमार सिंह, व अध्यक्ष शाहगंज इकाई प्रमोद शुक्लाकी मौजूदगी व देख रेख में खुटहन इकाई का चुनाव कंपोजिटविद्यालय मीरापुर में बृहस्पतिवार को सपन्न हुआ।


जिसमे राजेश कुमार यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया व वीरेंद्र सिंह मंत्री निर्वाचित हुए।

इसी क्रम में राम सहाय यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष , श्रीमती संतोषी मौर्य कोमहिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार पाठक संयुक्त मंत्री, मोहम्मद तारिक, श्रीकांत निषाद, रमेश चंद्र, को संगठन मंत्री बनाया गया।

संदीप कुमार यादव को प्रवक्ता जंग बहादुर यादव, सर्वजीत यादव, आनंद कुमार गौतम, राकेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष पद शुभम मालवीय को ऑडिटर पद कीजिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा शिक्षक समाज का प्रहरी होता है हम शिक्षकों के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है । कि अपने विद्यालय में आने वाले सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सही दिशा में ले जाना उनके भविष्य की नीव तैयार करना ।हम बच्चों को शिक्षा ही नहीं प्रदान करते बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माता भी है समाज को सही दिशा में ले जाएं और उसे सुधारने में अपना सहयोग प्रदान करें। यूटा का मुख्य उद्देश्य है।हम सभी शिक्षकों के हितों की रक्षा करें। और उनकी समस्याओं का समाधान करें। और उन्हें सही दिशा में ले जाएं मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप सभी यूटा से जुड़कर हमारे सहयोग से हम शिक्षकों की हितों की रक्षा करें। जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कहा यूटा एक ऐसा संगठन है जिसमें सबको समाहित करने की अद्भुत क्षमता है जिला कोषाध्यक्ष डॉ आशीष सिंह ने कहा भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए हमें अपने नैतिक दायित्व के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है तभी हम भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव ने किया।

 इस मौके पर जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव कोषाध्यक्ष डॉ आशीष सिंह, संजीव कुमार मिश्रा , आनंद पाठक, राधे मोहन तिवारी , राममिलन यादव,संगठन मंत्री यशवंत सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह,अध्यक्ष आनंद सिंह, अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, अध्यक्ष श्री कृष्ण पांडे, अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष संतलाल जी अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा जी अध्यक्ष सरोज सिंह जी अध्यक्ष अजय मिश्रा प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा , संयुक्त महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह उपाध्यक्ष राय साहब सिंह, डॉ विपिन मिश्रा,राजकुमार सिंह, निशा मिश्रा, संगठन मंत्री रजनीश सिंह , प्रभाकर उपाध्याय, संजय सिंह शैलेंद्र सिंह,लेखाकार विजय बहादुर यादव समेत समस्त शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4882080136734393695

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item