कौलेश्वर महादेव मन्दिर का मनाया गया स्थापना दिवस

रुद्राभिषेक यज्ञ हवन पश्चात हुआ प्रसाद वितरण


नौपेड़वा(जौनपुर): बक्शा विकास खण्ड के कौली गांव में स्थित कौलेश्वर महादेव मन्दिर का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के दौरान प्रकांड विद्वान पण्डित बनवासी महाराज द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजन पश्चात यज्ञ हवन कराया गया। मुख्य यजमान मन्दिर सरंक्षक मनोज कुमार सिंह बाबा व ममता सिंह द्वारा कौलेश्वर महादेव का विधि विधान से पूजन अर्चन कराया गया। मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान के अलावा मन्दिर प्रबंध समिति पूर्व प्रधान राम आसरे सिंह, परशुरामपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र, पंडित पवन शर्मा, संदीप सिंह आदि कुंड में आहुति प्रदान की गई। हवन पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम तक भण्डारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शाहगंज विधायक रमेश सिंह, मछलीशहर भाजपा अध्यक्ष राम विलास पाल, सुधाकर उपाध्याय, शिवश्याम सिंह, संजय सिंह, संतोष, विनोद, प्रमोद सिंह संतोष सिंह, विनोद सिंह, शिवम सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण करतें हुए आयोजित भक्तिमय संगीत में प्रतिभाग किया।

Related

जौनपुर 3113094603830019198

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item