आज भी देश की जनता मोदी-योगी के साथ : राजेश श्रीवास्तव
https://www.shirazehind.com/2025/02/blog-post_52.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि देश की जनता आज भी मोदी सरकार योगी सरकार पर भरोसा करती हैं इसलिए देश के 18 राज्यों में भाजपा गठबन्धन सरकार थी आज दिल्ली में प्रचंड बहुमत से देश में भाजपा गठबन्धन की 19 राज्य में सरकार हो गई और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में 61 हजार वोटो से जनता ने चुनाव जिताकर योगी सरकार पर भरोसा जताया है। बच्चा भईया ने कहा कि अभी और राज्यों में भी भाजपा गठबन्धन सरकार बनेगी क्योंकि मोदी सरकार बगैर भेदभाव के सभी जाती धर्म समुदाय के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करती हैं। बच्चा भईया ने कहा कि विपक्षी दलों के झूठे वादे को जनता ने नकार दिया है और सभी विपक्षी दलों में भगदड़ मच हुई है लोग छोड़कर जा रहे है। बच्चा भईया ने कहा कि अब भाजपा गठबन्धन सरकार पचासों साल तक रहेगी क्योंकि जनता अब भारत में विकाश कार्य करने वाली मोदी सरकार चाहती हैं। वही भाजपा नेता आई टी सेल सहसंयोजक अवनीश यादव ने कहा कि यह जीत मोदी सरकार योगी सरकार के उपलब्धि की जीत है।