बदमाशों ने युवक को मारी गोली,कमर में फंसी है गोली

 सब्जी मंडी से चुकन्दर बेचकर वापस घर जा रहा था 

खुटहन(जौनपुर): पटैला मार्ग पर तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे खुटहन मंडी में सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहे साईकिल सवार युवक को निशाना कर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसकी कमर में लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर तड़पने लगा। बदमाश अपनी बाइक से पटैला बाजार की तरफ भाग गए।मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। घायल को उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया। घायल के चाचा ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।


मूल रूप से ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल मौर्या गत लगभग छह वर्षों से रसूलपुर गांव में आवास बनाकर रह रहे हैं। वे सूरत शहर में कपड़े की मिल में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी लालपरी पुत्र सचिन व सौरभ रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेतीबाड़ी करते हैं। सचिन स्नातक के बाद आईटीआई कर रहा है। वह खेत में सब्जियां उगाकर उसे मंडी में बेच फीस किताब के पैसे का जुगाड़ कर लेता है।  


मंगलवार को सचिन खेत से चुकंदर उखाड़ उसे बेचने  साइकिल से खुटहन सब्जी मंडी आया था। जहां से सुबह लगभग दस बजे  वापस घर जा रहा था। उक्त नाले के पुल के बीचोबीच ज्यों पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तमंचा निकाल उस पर फायर झोंक दिया। गोली सचिन की कमर में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पटैला बाजार की तरफ भाग गए। घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। एसपी सिटी अरविंद और सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण के बाद घायल के घर जाकर परिजनों से पूछताछ किए। घायल के चाचा मुन्नीलाल मौर्या ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related

JAUNPUR 3049077043782503461

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item