टीडी इंटर कॉलेज पूर्वांचल का ऑक्सफोर्ड है :डीएम
जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज पूर्वांचल का ऑक्सफोर्ड है यहां की शिक्षा अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण उच्च कोटि का है, यहां के छात्र देश और विदेशों में भी उच्च पदों पर आसीन होकर विद्यालय की आभा भी विखेर रहे हैं, उक्त बातें जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद सिंह ने टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभागार में संस्थापक समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा की जौनपुर की तीन विशेषताएं अद्वितीय हैं ,,शैक्षिक अभिरुचि, राजनीति के प्रति रुचि, एवं विद्वता, काबिले तारीफ है विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटक रामायण की प्रस्तुति भगवान शिव तांडव एवं प्रभु श्री राम पर आधारित प्रसिद्ध भजन के भव्य प्रस्तुति देखकर जिलाधिकारी महोदय मुक्त कंठ से प्रशंसा किए एवं उन्हें पुरस्कृत भी किये, जिलाधिकारी ने कहा कि जौनपुर में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में ऐसा सरकार से अनुदानित विद्यालय नहीं है | जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष के प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं रंगोली टीम, एनसीसी की टीम व विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्र,छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया ,,पुरस्कार प्रदान करने में दिनेश कुमार सिंह बायो प्रवक्ता, परीक्षा प्रभारी राजेश कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, , बद्रीनाथ सिंह एवं पारस नाथ ने सहयोग प्रदान किया ,,मिथिलेश कुमार सिंह प्रवक्ता के द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया |प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने पूरे संस्थापक दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे स्टाफ को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं कहीं भी प्रधानाचार्य रहता पर ऐसा सहयोगी और परिश्रमी स्टाफ कहीं ना मिलता, , एलसीडी स्क्रीन पर विद्यालय का थीम सांग बजाने पर लोग मंत्र मुक्त हो गए ,,प्रधानाचार्य ने कहा कि अभी यह पूर्ण रूप से तैयार नहीं है, पूर्ण होने पर इसको यूट्यूब चैनल पर प्रसारित कराया जाएगा |
प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत बच्चों को उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की,अब तक विद्यालय के पूर्व मे अवकाश प्राप्त 34 अध्यापक एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी महोदय एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया, विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन से कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की |कार्यक्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष बिंद प्रताप सिंह ,,टीडी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ,रविंद्र प्रताप सिंह, अनिमेश कुमार सिंह,,प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह सदस्य दिनेश सिंह ,टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ,पूर्व प्राचार्य डॉक्टर समर बहादुर सिंह ,पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह,तेरस यादव प्रधानाचार्य डॉक्टर जयप्रकाश सिंह,,प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश चंद्र सिंह ,प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय चौबे ,प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर विनोद राय , ऊर्जावान शिक्षक नेता रमेश सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सुधाकर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह , अंबर सिंह राजीव कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ मंजू सिंह सरिता सिंह श्वेता सिंह डॉक्टर प्रीती उपाध्याय पुष्पा कुसुम यादव डॉ रीता सिंह और विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने किया।