हर्षाेउल्लासपूर्वक मनायी गयी श्री संत गाड्गे जी की जयन्ती

जौनपुर। नगर के केरार कोट (केरारवीर मन्दिर) स्थित नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला प्रांगण में श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया की अध्यक्षता में बाबा सन्त गाड्गे जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ पर बाबा संत गाड्गे जी की प्रभातफेरी प्रातः 10 बजे से भण्डारी स्टेशन से आरम्भ होते हुये नगर के मुख्य मार्गों सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला स्थित प्रभातफेरी का समापन के साथ सभा के रुप में परिवर्तित हुआ। इसके बाद पश्चात श्री संत गाड्गे जी के तस्वीर पर मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव, खेलकूद एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश शासन व पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, शैलेन्द्र कनौजिया एस.डी.एम. सदर, अजीत रजक सी.ओ. केराकत, मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, निखिलेश सिंह पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा महासमिति जौनपुर, अस्मिता सेन खण्ड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज ने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करके सभा का शुभारम्भ हुआ।

सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि आज समाज जागरुक हो चुका है। सरकार सभी समाज के लोगों को आगे बढ़ाने में अपना महत्पवूर्ण योगदान दे रहा है। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि संजय कन्नौजिया के मार्गदर्शन पर समाज को आगे लाने के लिए जिस तरह से लगे हुए हैं। मैं संजय कन्नौजिया को बधाई देता हूं। साथ ही हमारे द्वारा जो भी योगदान होगा, उसमें मैं हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहूंगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने कहा कि आज समाज जाग उठा है और संगठित है जो समाज के हित में कार्य करेगा। समाज उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहयोगी बनेगा।
पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने समाज के युवाओं को समाज को उचाई पर लाने के लिए आगे आना होगा। ऐसे युवाओं के साथ मैं हमेशा आगे रहूँगा। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वजातीय महिला, पुरुष एवं बच्चों ने प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्त में बाबा का भण्डारा प्रसाद स्वरुप सभी ने ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कन्नौजिया ने किया। अन्त में समस्त अतिथियों का आभार प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, नन्दलाल कन्नौजिया, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, कन्हैया लाल कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया, मक्खन कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 6351218582538826034

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item