शिवकुमार अध्यक्ष, ओंमकार मंत्री निर्वाचित

 उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के चुनाव में संगठन की एकजुटता पर दिए जोर

रिपोर्ट - इन्द्रजीत सिंह मौर्य



जौनपुर।उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला इकाई का चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मत से हुआ।

जिसमें शिवकुमार यादव अध्यक्ष,  ओंमकार सिंह मंत्री  निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण करके किया।

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जिले में अपनी खास अहमियत रखता है । इस संगठन से जुड़े सैकड़ो लोगों की मांगों को प्रशासन कभी नजर अंदाज नहीं कर पाता।

संगठन के जनपद इकाई का  निर्वाचन विकास भवन सभागार में चुनाव अधिकारी  शैलेंद्र विक्रम सिंह  प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन व   राजीव कुमार रोशन संरक्षक राज्य कर्मचारी महासंघ, सुजीत कुमार सिंह जिलाध्यक्ष  उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की अगुवाई में हुआ। 

 जिसमें  गिरीश मौर्य को संरक्षक,  शिवकुमार यादव अध्यक्ष, ओंमकार सिंह को  मंत्री पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति

 से दी गई।

 अचलेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  हीरालाल भारती कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुने गए। इस अवसर पर कई विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद शैलेंद्र विक्रम सिंह 

  सभी साथियों के प्रति जोश भरते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता इसी प्रकार बनी रही तो कर्मचारियों का कोई भी उत्पीड़न नहीं कर पाएगा। 

उन्होंने उपस्थित जनों के प्रति आभार जाताया।

उपस्थित अन्य चुनाव पदाधिकारियों में अश्वनी सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 457674405033262975

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item