अतुल्या ने जेईई मेंस में प्राप्त किए 99.5% अंक

जौनपुर । जौनपुर जिले के आलमगंज के निवासी एवं श्री नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री गुंजन की पुत्री अतुल्या सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त किया है।

                         श्री नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज आलमगंज के प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पुत्री गुंजन सिंह की शादी सुल्तानपुर जिले के उतुरी गांव निवासी सर्वेंद्र सिंह के साथ हुई है। उन्होंने कहा कि गुंजन सिंह की पुत्री अतुल्या सिंह ने इस वर्ष की जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त किया है। जौनपुर जिले की नातिन अतुल्या ने सुल्तानपुर जिले के साथ ही अपने नाना के जिले जौनपुर का भी नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Related

जौनपुर 497420689528337113

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item