प्रादेशिक सदस्य संगठन के लिये मार्गदर्शक हैं: दिनेश टण्डन


जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की 2024 से 2027 तक कार्य करने वाली नगर कमेटी की परिचय सम्मेलन अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में नगर के सुत्तहटी चौराहे पर हुआ जहां उन्होंने सभी संरक्षक के साथ अतिथि और व्यापारी बंधुओं का स्वागत करते हुये कहा कि नगर उद्योग व्यापार मण्डल की नये कमेटी व्यापारियों का शोषण किसी भी हालत में नहीं होने देंगे।  कार्यक्रम में प्रदेश के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र के साथ व्यापारी परिचय पत्र भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जहां जरूरत होगी, जिला कमेटी वहां उपस्थित मिलेगा। प्रादेशिक सदस्य संगठन के लिए एक मार्गदर्शक का काम करते हैं जिससे प्रदेश नेतृत्व को व्यापारी हित की लड़ाई में सर्वसम्मति बनाने में सहायता मिलती है। इसके पहले कार्यक्रम के प्रारम्भ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू ने ईश वंदना का पाठ किया जिसके बाद सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। सम्मेलन में उपस्थित जिला संरक्षक राजदेव यादव, छबू लाल सोनकर, जगदीश चन्द्र गाढ़ा, श्याम चन्द्र अग्रहरी, अनिल जायसवाल हरिओम ने व्यापारियों को एकजुट रहने का सम्बोधन किया। साथ ही एक—दूसरे का सहयोग करने के लिये तत्पर रहने के लिए कहा। इस अवसर पर मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, यशवंत साहू, अनिल वर्मा, अरविन्द जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक विमल भोजवाल, समाजसेवी अरविन्द बैंकर सहित रामकुमार साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, अमर जौहरी, संदीप वर्मा, रामकुमार साहू, संतोष मौर्य, रोशी सोनकर, निरंजन वर्मा, लोकेश साहू, हाफिज शाह, रंजीत सिंह, विजय गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, शरद साहू, अमित निगम, गुलजारी लाल साहू, शशांक जायसवाल, शुभम गुप्ता, पारसनाथ गुप्ता, संतोष सोंथालिया, डॉ संदीप पाण्डेय, विजय अग्रहरी, आशीष गुप्ता, शत्रुघ्न सेठ, जमाल, राम आसरे, पवन साहू, हसन अब्बास, राजेश गुप्ता, संदीप सेठी, रविन्दर सेठ, विवेक गुप्ता, मंगल सेठ, विवेक सेठी, राजेश जावा, सतीश अग्रहरि, विजय जायसवाल, अभिषेक सेठ, अमितोष गुप्ता, संतोष सेठ, शिवशंकर जायसवाल, रंजीत अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, सतीश यादव, अनिल जायसवाल, डी.के. अग्रहरि, रमेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने किया। अन्त में संयोजक/वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल भोजवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 3754230024975793888

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item