स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनपद में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

 

जौनपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनपद में विभिन्न संगठनों द्वारा जगह जगह अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं उसी कड़ी में नगर में इकलौते पार्क में स्वामी विवेकानंद पार्क सिपाह ख्वाजा दोस्त में भी 12 जनवरी को 12 बजे दोपहर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वामी विवेकानंद मूर्ति पर पुष्पांजलि विचार गोष्ठी आयोजित किया गया है जिसमें कई संगठनों, एवं कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे।

 स्वामी विवेकानंद मूर्ति की रंगाई पेंटिंग नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष मनोरमा देवी मौर्य ,सभासद नन्द लाल यादव द्वारा सुसज्जित कराया गया है और जयंती के अवसर पर पार्क को सुसज्जित किया जा रहा हैं। दोपहर 12 बजे अपर जिलाधिकारी जौनपुर अजय अंबष्ट जी भी पार्क में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे अन्य कई जनप्रतिनिधि लोग भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने बताया कि संगठन के लोग भी दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद पार्क में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और दोपहर 2 बजे वी आर पी इंटर कालेज मैदान में आयोजित सामूहिक वन्देमातरम कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related

जौनपुर 1041693154111032277

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item