रक्षा मंत्री और राज्यपाल का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह तथा राज्यपाल हिमाचल प्रदेश  शिव प्रताप शुक्ला  के जनपद आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा भव्य स्वागत किया गया। 

        निजामुद्दीनपुर मछलीशहर में बनाए गए विशेष हेलीपैड पर पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा रक्षा मंत्री तथा  राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। 
वही बीजेपी की तरफ से जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह पत्रकार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट , भाजपा नेता सुधांश सिंह, नीरज सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह ,परविंद चौहान आदि लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

आगमन के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई थी। इसके पश्चात रक्षा मंत्री तथा  राज्यपाल , जगत नारायण दुबे के आवास पर पहुंचकर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा जगत नारायण दुबे  और उनके परिवार को शुभकामनाएं भी दी।
        इस दौरान  रक्षामंत्री  और राज्यपाल  ने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाकुंभ-2025 पर सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं और प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि महाकुंभ शास्त्रीय दृष्टि से और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
        उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग महाकुंभ में जरूर जाएं तथा महाकुंभ स्नान के जो भी लाभ हैं उसे अवश्य प्राप्त करें। इसके पश्चात प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर गए।

Related

जौनपुर 8943760028628852915

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item