29 बरस पहले आज ही दिन पहलीबार पूर्वांचल में गरजी थी ए के -47
टीडीपीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजकुमार सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश दुबे और अमीन बांकेलाल तिवारी की गई थी जान
पुण्य तिथि पर लगा हेल्थ शिविर कैम्प, गरीबो को बाटा गया कम्बल
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार स्थित टीडी पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ दुबे एवं अमीन बांके लाल तिवारी की 29वीं पुण्यतिथि पर परिजनों समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं अति निर्धनों को कंबल वितरण किया गया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1000 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर जांच करवाने के बाद नि:शुल्क दवा लिया।बता दे कि टीडी पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ दुबे एवं समाजसेवी बांके लाल तिवारी की 24 जनवरी 1996 की शाम जमालापुर बाजार में एक-47 से गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हत्या का आरोप तत्कालीन समय में अंतर्राष्ट्रीय माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के ऊपर लगा था। यह घटना पूरे उत्तर प्रदेश को हिला कर रख दिया था क्योंकि एके-47 का नाम इसी घटना से जाना जाने लगा।
बताते हैं कि राजकुमार सिंह एवं कैलाश नाथ दुबे राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण क्षेत्र के विकास में उनका बढ़-चढ़कर भाग लेना क्षेत्र के राजनीतिज्ञों को रास नहीं आती थी जिसके कारण उनकी हत्या मुख्य कारण बना था। वही अमीन समाजसेवी बांकेलाल तिवारी उन दोनों के गहरे मित्र थे और मौके पर मौजूद रहने के कारण मारे गए।
टीडी पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ दुबे एवं समाजसेवी बांके लाल तिवारी की मौत के बाद उनके विकास के कारवां को उनके बड़े भ्राता पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवराम सिंह "भोले" ने प्रतिवर्ष जमालापुर बाजार स्थित शहीद स्थल पर पूण्य तिथि मनाकर तीनों सपूतों को जीवंत रखने का काम करते चले आ रहे हैं। श्री सिंह स्व. राजकुमार की याद में अति निर्धन को कंबल देकर उनको श्रद्धांजलि देने का काम करते हैं।
श्रद्धांजलि का कारवां रुके नहीं इसके लिए एमबीबीएस की पढ़ाई कर डाक्टर बन चुके उनके द्वय पुत्र डॉ.आलोक सिंह एवं डॉ.आनंद सिंह पिता के विकास की सोच को आगे बढ़ाते हुए निर्धनों गरीबों एवं मजलूमों की सेवा करते हुए नि:शुल्क चिकित्सा के रूप में प्रतिवर्ष हजारों मरीजों को राहत देने का काम कर रहे हैं। डॉ आनंद सिंह एक सर्जन के रूप में अपने प्राइवेट अस्पताल में नि:शुल्क गरीबों का कई ऑपरेशन प्रतिवर्ष करते हैं। डॉ आलोक एवं डॉ आनंद का कहना है की गरीबों की सेवा ही पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है। स्व. राजकुमार सिंह के 29वीं पुण्यतिथि पर राजकुमार सिंह पालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में 1000 मरीजो का जांच कराकर नि:शुल्क इलाज किया गया। और अति निर्धनों को कंबल वितरण किया गया।
इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह, सूर्यपाल सिंह, पंकज कुमार सिंह, बालकृष्ण गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, भीमसेन सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह बच्चा, वीरेंद्र जायसवाल, नीरज कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, अनिल कुमार दुबे, राजेश कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, लाल बहादुर सरोज, जिला पंचायत सदस्य ललाई सरोज के अलावा डॉक्टरों की टीम में डॉ आलोक सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ राम आलम चौहान, डॉ.अखिलेश यादव बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. इफ्फत यासमीन, डॉ राहुल यादव, डॉ. रोबिन सिंह डॉ प्रभात विक्रम सिंह दंत रोग विशेषज्ञ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वही रामपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. कैलाश नाथ दुबे के पुत्र जिला पंचायत सदस्य वरुण दुबे ने सिधवन स्थित उनके स्मारक पर रामायण पाठ एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया है।