प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कराया गया विश्वविद्यालय भ्रमण

जौनपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2024-25 के अंतर्गत विकास क्षेत्र बक्सा के बच्चों को इक्सपोजर विजिट के लिए विकास खंड बक्सा से सुबह 9:00 बजे खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए रवाना किया।बच्चों को टी शर्ट,टोपी, लंच पैकेट,रस्ते के लिए फल,पानी आदि का वितरण किया गया।

इक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बच्चों को विश्वविद्यालय के अंदर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, विवेकानंद लाइब्रेरी,एकलव्य स्टेडियम एवं क्रीड़ा संकुल, बृहद सरोवर आदि के बारे में बच्चों को विस्तृत रूप से बताया व दिखाया गया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर संदीप सिंह द्वारा बच्चों को इंजीनियरिंग के विभिन्न डिपार्टमेंट में जा करके विस्तृत रूप से बताया गया। इक्सपोजर विजिट भ्रमण में एआरपी डॉक्टर विष्णु शंकर सिंह, लाल साहब यादव, चतुर्भुज यादव, राजेश प्रजापति, के साथ-साथ नोडल संकुल डॉक्टर मनीष सिंह सोमवंशी,शिक्षक राजेश कुमार सिंह, दीप नारायण उपाध्याय, वीरेंद्र यादव,सभापति यादव, रीता सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य, मधुलिका अस्थाना, रश्मि,चंदा सिंह,सुमन बाला,शशांक सिंह, प्रवीण सिंह, जितेंद्र मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, आनंद सिंह,संजय, महेंद्र,आज शिक्षकों ने प्रतिभाग़ किया।

Related

JAUNPUR 6883395960101392599

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item