गोविन्द से भी बढ़कर है गीता-प्रोफेसर पाण्डेय

 

जौनपुर। बुधवार  को गीता जयंती के पावन अवसर पर गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के संस्कृत विभाग में प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विचारगोष्ठी आयोजित हुई।विश्वविद्यालय की चल रही सेमेस्टर परीक्षा  के कारण संक्षिप्त किये गये गीताजयंती के अवसर पर आयोजित ज्ञानयज्ञ में  प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि आज से लगभग 5हजार वर्ष पूर्व मोक्षदा एकादशी के दिन भारतीय संस्कृति के महानायक लीलापुरुषोतम भगवान् श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र में विषादग्रस्त अर्जुन को जो कर्तव्योपदेश दिया था, वह श्रीमद्भगवद्गीता और संक्षेप में  गीता नाम से प्रख्यात हुआ। विश्व के इस सर्वश्रेष्ठ दर्शन का संसार के शीर्ष चिंतकों, विद्वानों, दार्शनिकों और वैज्ञानिकों ने मुक्तकंठ से गुणगान करते हुए सार्वभौम और सार्वकालिक गीताशास्र को मानवमात्र का अमूल्य धरोहर माना है, जिसके कुल 18 अध्यायों और 700 श्लोकों में समग्र जीवन दर्शन प्रस्तुत किया गया है।शंकराचार्य,महात्मा गांधी,अमेरिकन संत थोरो आदि के द्वारा माता के रुप में स्वीकृत व पूजित सुगीता गीता को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी विश्व के लिए सर्वश्रेष्ठ उपहार मानते हैं। साक्षात् भगवान् श्रीकृष्ण की दिव्यवाणी,  सर्वमान्य, प्रमाणस्वरुप अलौकिक, ज्ञान-योग-भक्ति से पूर्ण इसकी महिमा अपरिमित है। गागर में सागर की भांति अनंत तत्त्व-रहस्य से भरा हुआ यह अन्यतम ग्रंथ है। गंगा और गायत्री से बढ़कर माने जाने वाली गीता को स्वयं भगवान् से भी बढ़कर मानना अत्युक्ति नहीं है क्योंकि भगवान् ने स्वयं कहा है कि--

   गीताश्रयेऽहं तिष्ठामि गीता में चोत्तमं गृहम्। 

    गीताज्ञानमुपाश्रित्य त्रीँल्लोकान् पालयाम्यहम्।।

                       ज्ञानयज्ञ में गीता पर अपना पक्ष रखते हुए विशिष्टअतिथि रासेयो के पूर्व समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने गीता को मानवविकरों को दूर कर  जीवन को सरल, सरस व सुगम बनाने वाला बताया। बहुविध दुःखों से आक्रांत मनुष्य यदि गीता के कथनानुसार ईश्वर के शरणागत हो जाय तो उसके योग-क्षेम का वहन स्वयं भगवान् करेंगे। 

                 गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ सहायक आचार्य डाॅ अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में चमत्कारी प्रगति वाले आज के इस अशांत विश्व में गीतादर्शन ही उपयुक्त एवं लाभदायक है। मुख्य अनुशास्ता डाॅ अविनाश वर्मा ने कहा कि गीता अद्भुत और बेजोड़ है। इसकी प्रासंगिकता सभी काल में रहेगी। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज सिंह कहा कि गीता परम रहस्यमय ग्रंथ है। इसमें सम्पूर्ण वेदों का सार संग्रह किया गया है। 

      इस अवसर पर डाॅ नीलमणि सिंह, डाॅ जितेन्द्र सिंह, डाॅ वंदना तिवारी, डाॅ नीलम सिंह, और डाॅ विकास यादव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। 


              कार्यक्रम का संचालन डाॅ विष्णु कांत त्रिपाठी और  धन्यवाद ज्ञापन डाॅ लालमणि प्रजापति ने किया। इस अवसर पर डाॅ संदीप सिंह, बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, पंकज, गंगा प्रसाद, राजेश, राहुल, शिक्षा, रीशू, आर्या, रातिमा, अंजलि, रागिनी, प्रतिभा, वैभव, अमन, श्रेयांश आदि उपस्थित रहे।

Related

रेलवे के दोनो लाइनों बीच में अचेतावस्था में घायल हालात में महिला मिली

 जफराबाद।वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर जलालपुर क्षेत्र के हौज बछिला गांव के पास रविवार की सुबह एक लगभग 40 वर्षीय महिला अचेतावस्था में घायल हालत में मिली मिली।अनुमाम लगाया जा रहा है कि वह ट्रेन से गि...

मुसाफिर हूं यारों न घर है न ठिकाना.....

 ब्लाक संसाधन केंद्र मुंगराबादशाहपुर पर लोकार्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितजौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार की शाम ब्लाक के शिक्षक-शिक्षिकाओं, श...

वाराणसी जिले के प्रेमी युगल जौनपुर में ट्रेन के सामने लेटे , प्रेमी की मौत प्रेमिका घायल

वाराणसी जिले के प्रेमी युगल जौनपुर में ट्रेन के सामने लेटे  , प्रेमी की मौत प्रेमिका घायल जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के पास  शनिवार की दोपहर में   प्रेम...

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

ब्रेकिंग न्यूजः भाजपा की रविवार को होने वाली बैठक स्थगित

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष के लिए रविवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मछलीशहर के लिए बैठक होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने दिया है। इसकी जानकारी होते ही जौ...

हैट्रिक पर योगी सरकार की नजर

सुनील सौरभ, दिल्लीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कुंभ में लगे सफाई कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस देने की घोषणा की है। साथ ही, इस साल अप्रैल से राज्य के सभी सफाई कर्मचारि...

भाजपा नेताओं के दिलों की धड़कने हुई तेज

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के दिलो धड़कने तेज हो गयी है। कुछ घंटे बाद नये भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने पूरी उम्मीद है। जिसके मद्देनजर जौनपुर और मछलीशहर के दावेदारी क...

किशोर ने 9 वर्षीय बच्चे के साथ किया दुष्कर्म

 जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर के एक बस्ती में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोर ने नौ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बना डाला।पीड़िता की माँ ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दिया है।ऊक्त बस्ती निवा...

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बैठक 19 मार्च को

जौनपुर । जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत, धर्मापुर के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 32 क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा प्रमुख, क्षेत्र पंचायत धर्मापुर के विरूद्ध अवि...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

1001 जोड़े सामुहिक विवाह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होंगे जो पूर्व में विवाह कर चुके होंगे।

Anonymous:

इस समाचार में दंग करने वाली बात कौन सी है सर यह नहीं समझ आया

अश्विनी कुमार:

बहुत अच्छा सराहनीय कार्य,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बालिका के मनोबल बढ़ाने के लिए,व आप सभी प्रशासक, शिक्षक व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आज के दिन की बधाई ♨️🎉🎊�...

Anonymous:

बहुत ही सराहनीय कार्य, प्रशासन के सहयोग से बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक विधाओं का इस्तेमाल करें, ताकि सारे छात्र, छात्राएं, भविष्य में अच्छी उपलब्धि कर सकें,♨️🎉�...

Anonymous:

डाक्टर साहब क्षेत्र में चिकित्सीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योग दान दिए हैं,वे अब भी एक प्रेमी स्वभाव के, मृदुल संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं.

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item