राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित

 जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन 20 से 21 अक्टूबर के बीच निम्नलिखित नगर/खण्डों में सुनिश्चित है। 20 अक्टूबर को डोभी के बजरंग नगर हनुमान मंदिर प्रात: 10 बजे से मुफ्तीगंज में गोवर्धन इंटर कॉलेज मुफ्तीगंज दोपहर 3 बजे से, जलालपुर में मथुरा सिंह सभागार में दोपहर 12 बजे से, सिकरारा के रामलीला मैदान गुलजारगंज में दोपहर 2 बजे से, बक्शा के सरस्वती शिशु मंदिर नौपेड़वा में दोपहर ढाई बजे से, सोंधी के प्राथमिक विद्यालय खेतासराय में प्रात: 10 बजे से, सुइथा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरसिया बाजार में प्रात: 11 बजे से, शाहगंज के उत्सव वाटिका में प्रात: 11 बजे से एवं जौनपुर नगर में बीआरपी मैदान पर प्रात: 8 बजे से आयोजन होगा। इसी के साथ 21 अक्टूबर को करंजाकला के पक्का पोखरा मल्हनी बाजार में दोपहर ढाई बजे से होगा। इस आशय की जानकारी डा. संदीप पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

डाक्टर 1556168936038628506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item