जेल में बन्द महिलाओं को करवा चौथ पूजन की दी गई सामग्री

 

जौनपुर। जिला कारागार अधीक्षक ने बताया कि अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत की जौनपुर शाखा की महिला सदस्यगण ललिता मिश्रा, सुनीता शुक्ला एवं संगीता मौर्या कारागार पहुंचीं। उनके द्वारा महिला बैरक में निरूद्ध महिला बन्दियों से बातचीत की गयी। इस दौरान 6 महिला बन्दियों द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने की बात बतायी गयी। संस्था की महिला सदस्यों द्वारा व्रत रखने वाली महिला बन्दियों को पूजन, सुहाग की सामग्री, फल, मिष्ठान एवं पूजा की पुस्तक दी गयी। साथ ही करवा चौथ के व्रत के महत्व को बताया गया। जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार एवं महिला बन्दियों ने संस्था से आयी महिला सदस्यागणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार, डा० अमरनाथ पाण्डेय, रेनू जायसवाल महिला शिक्षिका, उपकारापाल नन्द किशोर, उपकारापाल सुषमा शुक्ला, महिला हेड जेल वार्डर चिन्ता देवी सहित अन्य महिला जेल वार्डर उपस्थित थीं।

Related

डाक्टर 5711140859711568524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item