प्रधानाचार्य की हत्या कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दशा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है: रमेश सिंह

जौनपुर। पिछले दिनों नेशनल इन्टर कालेज भदोही के प्रधानाचार्य डा0 योगेन्द्र बहादुर सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में उ0प्र0मा0शि0संघ (ठकुराई) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की उपस्थिति में पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिवार को सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। तत्पश्चात प्रधानाचार्यों/ शिक्षकों और कर्मचारियों को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा हेतु बैठक हुई। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि एक  प्रधानाचार्य की हत्या न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है बल्कि यह सामाजिक गिरावट को भी प्रदर्शित करती है। शिक्षक समाज को दशा व दिशा देता है लेकिन कुछ आपराधिक मनोवृत्ति के लोग शिक्षकों को भयभीत कर उन्हें कर्तव्य विमुख करना चाहते हैं जो प्रदेश एवं देश के लिए हानिकारक है। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय से संगठन यह मांग करता है कि न केवल दोषियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हो बल्कि पीडित परिवार को आर्थिक अनुतोष ,किसी सदस्य को नौकरी सहित सुरक्षा भी प्रदान की जाय। इसके साथ ही प्रदेश के सभी प्रधानाचार्यों/शिक्षकों और कर्मचारियों को दायित्व निर्वहन हेतु पूरी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य सरकार करे। अन्यथा की स्थिति में संगठन सडक पर आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।

बैठक के पश्चात उ0प्र0मा0शि0संघ(ठकुराई) के पदाधिकारियों द्वारा संरक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपनी मागों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। उक्त अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह, मण्डल संयोजक सरोज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष तेरस यादव, कोषाध्यक्ष सैयद हसन सईद, उपाध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 567225269709750992

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item