अशोक यादव चुने गये प्रधान संघ के अध्यक्ष


खेतासराय, जौनपुर। विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में प्रधान संघ की बैठक में पुराने अध्यक्ष को हटाकर नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें अशोक यादव उर्फ़ डब्लू को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी प्रधानों ने एक स्वर में अशोक यादव के नाम पर अपनी सहमति जतायी। साथ ही राजकुमार उपाध्यक्ष, संतोष सोनकर महामंत्री, दूसरे उपाध्यक्ष परमानंद यादव, चंद्रेश राजभर सचिव, भीम राजभर, सिराज अहमद के नाम पर मोहर लगायी। सभी प्रधानों ने अध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं नवचयनित अध्यक्ष ने साथियों को विश्वास दिलाया कि किसी भी प्रधान को कोई समस्या अगर होती है तो हम सबसे आगे खड़े मिलेंगे और सभी भाइयों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर, चंद्रेश राजभर, थानेदार यादव, शेराज अहमद, मनोज कुमार, त्रिलोकी नाथ, बाबर सिद्दीकी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 1709207471322557079

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item