भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया गया अतुल वेलफेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस
समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि समाज में जिस तरह से सभी वर्गों के साथ सभी संस्थाओं के साथ और सभी लोगों के साथ मिलकर यह संस्था की अध्यक्ष उर्वशी सिंह कार्य कर रही हैं वह प्रशंसनी और काबिले तारीफ हैं। जिस तरह से अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट एक ऐसा ट्रस्ट है जी ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती उर्वशी सिंह है जिनका पूरा परिवार मिलकर इस ट्रस्ट को चलता। है जौनपुर में जो भी लोग सोसाइटी के लिए अच्छा कार्य करते हैं चाहे वह डॉक्टर हो, समाजसेवी हो, पत्रकार हो, शिक्षक हो या फिर पर्यावरण से जुड़े लोग हो ऐसे सभी लोगों का सम्मान करने का कार्य अतुल वेलफेयर ट्रस्ट परिवार करता है। उनको प्रोत्साहित करते हैं सम्मानित करते हैं एक तरीके से एक अच्छा प्रयास अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से किया जा रहा है जो समाज में एक अच्छा संदेश जा रहा है।
उन्होंने किन्नर समाज को जोड़ कर मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया, आज जौनपुर जैसे शहर में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक ध्यानचंद जी को जौनपुर में बुलाकर इस तरह का कार्यक्रम किया यह एक ऐतिहासिक और अतुलनीय कार्य किया गया है इसके लिए हम सभी जौनपुर वासी उर्वशी सिंह का जितनी तारीफ करें वह कम है, भारती हॉकी टीम के खिलाड़ी अशोक ध्यान चंद जौनपुर में आगमन अपने आप में यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। इस संस्था के द्वारा सदा एक नई पहल और ऐतिहासिक पहल किया जाता है इसके लिए हम सभी उनको बधाई के पात्र समझते हैं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर तेज सिंह जी ने कहा कि अतुल वेलफेयर समाज में एक नया संदेश देने का कार्य कर रही है मानवता के लिए जिस तरह से वह रात दिन कार्य कर रही है चाहे वह ब्लड डोनेशन का कार्य हो या किसी की मदद का कार्य हो इससे हम पूर्ण रूप से उनकी तारीफ करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अनिल अस्थाना ने अशोक ध्यानचंद जी के इतिहास के उपलब्धियों को बताया, कार्यक्रम में सम्मान समारोह के श्रेणी में बहुत सारे श्रेणी में आयोजन किया गया था जिसमें पत्रकार सम्मान, नागरिक सुरक्षा, महिला सम्मान, सामाजिक संस्था सम्मान, शिक्षक सम्मान, चिकित्सा सम्मान, के साथ लकी ड्रा का आयोजन किया गया था! कार्यक्रम का संचालन बहुत ही शानदार तरीके से सागर सिंह सोलंकी ने किया जिसकी प्रशंसा सभी अतिथियों के द्वारा भी किया गया कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के संरक्षक डॉ अजय दूबे, अमर सोनी, अरुण सिंह, रीता जयसवाल , नगेंद्रनाथ सिंह कोषाध्यक्ष, राधिका सिंह महासचिव, रजत सिंह सचिव, आशीष श्रीवास्तव अध्यक्ष, बिट्टू किन्नर, पुष्कर निषाद, ज्योति श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, पिंकू मौर्य, सत्यम साहू , कनक सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, ज्ञान चंद गुप्ता के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी संस्था पत्रकार, महिला सुरक्षा कर्मी, ट्रैफिक व्यवस्था कर्मी के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।