2 नवम्बर को निकलेगी चित्रगुप्त महराज की शोभायात्रा

 

जौनपुर। भगवान श्री चित्रगुप्त महराज की भव्य शोभायात्रा आगामी 2 नवम्बर दिन शनिवार को नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल के मैदान से अपराह्न 3 बजे निकलेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये शोभायात्रा के संयोजक/प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर बैठक दौरान यह निर्णय लिया गया। शोभायात्रा नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल के मैदान से कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज होते हुए रूहट्टा में स्थित श्री चित्रगुप्त मन्दिर (श्री चित्रगुप्त धर्मशाला) पहुंचकर समाप्त होगी। श्री चित्रगुप्त मन्दिर पर भगवान का पूजन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। शोभायात्रा में कायस्थ समाज के सभी संस्थाओं के अलावा तमाम धार्मिक व सामाजिक संस्था के लोग सम्मिलित होंगे।

Related

जौनपुर 7067358748250707338

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item