आपातकालीन स्थिति में मोबाइल बहुत मददगार साबित होता है - एसपी

 

जौनपुर। इंटरनेट पर शैक्षणिक सामग्री को खोजना, ऑनलाइन क्लास करना या अन्य आपातकालीन स्थिति में मोबाइल बहुत मददगार साबित होता है। हालाँकि, इसका दुरुपयोग होने की संभावना भी बनी रहती है। यह कई लोगों के लत भी बन जाता है।  कार, या मोटरसाइकिल चलाते समय या रेल की पटरी पार करते समय सेल फोन का उपयोग करने से कई दुर्घटनाएँ हुई। इन सब से बचना चाहिए। उक्त बाते बतौर मुख्य अतिथि सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनि में आयोजित स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों शिक्षकों तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने कही। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने खुद को काबिल बनाने पर जोर दिया तथा कहा सफलता अपने आप पास आयेगी। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संरक्षक रमेश सिंह, प्राचार्या डॉ रूबी राय ने भी संबोधित किया। कुल 109 छात्र छात्राओं को मोबाइल टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम संचालन धनंजय राय ने किया। नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक अरविंद सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 5772666398935007464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item