युवा महोत्सव के लिए बनाये गए संरक्षक
जौनपुर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 से 28 अक्टूबर 2024 तक सिद्धार्थ उपवन में आयोजित होने वाले पूर्वांचल युवा महोत्सव को भारतीय संस्कृति और सभ्यता के आलोक में नित्य संगीत गायन वादन काव्य गोष्ठी मेहंदी प्रतियोगिता एवं देशभक्ति गीत के आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम संस्था के द्वारा एक संरक्षक मंडल का मनोनीत हुआ, जिसमें इंद्रभान सिंह इंदु जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल, डॉक्टर समर बहादुर सिंह पूर्व प्राचार्य टीडी कॉलेज ,प्रोफेसर अजय कुमार दुबे शिक्षा संकाय के डीन एवं कार्य परिषद सदस्य पूर्वांचल विश्वविद्यालय डॉक्टर विनोद कनौजिया, प्रोफेसर मनोज मिश्रा डीन पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,अशोक दुबे प्रबंधक और प्रोफेसर सुरेश पाठक प्राचार्य मडियाहू पीजी कॉलेज संरक्षक मार्गदर्शक सर्वसम्मत से मनोनीत हुए । तत्पश्चात संरक्षक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से महोत्सव के लिए निवेदिता राय को महामंत्री चुना गया ।बैठक में मुख्य रूप से उपेंद्र मिश्रा , प्राचार्य ज्ञान प्रकाश पाठक ,मनोज कुमार गुप्ता ,श्रवण कुमार पांडे, तरुण मिश्रा ,अनुष्का सिंह, सुषमा भारती, प्रियंका सिंह निशांत सिंह अरनव मिश्रा कृपा शंकर सिंह उर्फ बच्चा दीप्ति कश्यप महेंद्र विश्वकर्मा आदि अजय शुक्ला अनीश सिंह लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अविनाश दुबे जी द्वारा संपन्न हुआ।