साहब! समूहकर्मी गाली—गलौज देते हुये बन्धक बनाकर करते हैं अपमानित
https://www.shirazehind.com/2024/09/blog-post_438.html
समूहकर्मी से क्षुब्ध होकर महिलाओं ने पुलिस को सौंपा पत्रक
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बरामनपुर गांव में सोमवार को दोपहर समूह के रिकवरी एजेंट पर किश्त वसूली के दौरान समूह केंद्र पर बैठक में आयी महिलाओं से दुर्व्यवहार और गाली—गलौज देने पर पुलिस को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगायी है।गौरतलब है कि एक दर्जन से अधिक स्वयंसेवी समूह संस्था गाँव की महिलाओ को 25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन दिया है जबकि एजेंट ने समूह के महिला सदस्यों को दो वर्ष का मूल धन ब्याज 25प्रतिशत देने की बात कही थी। महिलाओं ने बताया कि समूह के कर्मचारी नियम और शर्त को छिपाकर अधिक ब्याज दर पर लोन दे दिया। लोन लेने के बाद पता चला कि ब्याज दर बहुत अधिक है। गाँव में समूह संस्था आरबीएल बैंक के कर्मचारी मनोज आये दिन किश्त वसूली के दौरान बर्बर तरीके से गाली—गलौज देते हुये बंधक बनाकर अपमानित करते हैं।
इस संबंध में समूह की सदस्य कंचना देवी, शशिकला देवी, उर्मिला देवी, इंदु देवी, संगीता देवी समेत दो दर्जन महिलाओं का कहना है कि मनोज ने समूह की मुख्य सदस्या को इतना अपमानित किया कि उन्होंने विगत दिनों रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। किश्त वसूली के लिये मनोज आये दिन गाली गलौज करके अपमानित करते हैं। पीड़ित समूह की सदस्य महिलाओं ने पुलिस को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगायी। गाँव में समूह की बैठक को सम्बोधित करने आये समस्त बैंक के एरिया मैनेजर अजित शुक्ला ने भी इस बात को स्वीकार किया कि कुछ एक समूह कर्मचारी है जो उपभोक्ताओं समूह सदस्यों से बत्तमिजी करते हैं। इस तरह के किसी मामले की जानकारी होने पर संस्था उक्त कर्मचारी को नौकरी से निकाला देती है।
In mahilaon ko hatya ka muqaddam dark karwana chahiye sanstha k khilaf
जवाब देंहटाएं