अखड़ो माता मंदिर के पास वर्षों से रखा गया केरान बन गया है खतरनाक

 

जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में स्थित पौराणिक अखड़ो माता मंदिर के पास वर्षों से सेतु निगम द्वारा रखा गया केरान  काफी खतरनाक बन चुकी है।

ज्ञात हो अखड़ो घाट पर गोमती नदी पर सेतु निगम द्वारा पूल बनवाया गया है।पूल बने कई वर्ष बीत चुके हैं।पूल के काम मे लिए जाने वाला केरान अभी वही पड़ा हुआ है।उसमें जंग लग चुका है।ऊक्त मंदिर पर सैकड़ो लोग दर्शन करने आते है।वहा पर स्थानीय लोगों का दिनों रात आवागमन रहता है।गांव के लोगो की माने तो ऊक्त केरान के कुछ पार्ट स्वतः गिर रहे हैं।अगर वह किसी के ऊपर गिर गया होता तो गम्भीर चोट आ सकती थी।इस समय मंदिर के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है।वहां हमेशा काफी मिस्त्री मजदूर रहते हैं।अभी डेढ़ माह बाद अखड़ो मंदिर पर एक बड़ा मेला लगने वाला है।गांव के लोगों ने कहा कि इस केरान को सेतु निगम अगर नही हटाते है तो कोई घटना घट सकती है।जिसके लिए सेतु निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार माना जायेगा।

सेतु निगम के लोग भी पता नही क्यों नही चेत रहे हैं।इससे सरकारी धन का भी नुकसान हो रहा है।साथ ही जनहानि भी जो सकती है।

Related

डाक्टर 3100041655478276699

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item