तेज रफ्तार आटो की चपेट से बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल

 पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना के निकटनायरा पेट्रोल पंप पर बाइक से पेट्रोल भराने जा रहे थे दीवान की बाइक में ऑटो रिक्शा चालक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते वह घायल हो गए जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मऊ जनपद घोषी थाना क्षेत्र के मानिकपुर रसना गांव निवासी सुमित 45 वर्ष पुत्र मिश्री लाल जनपद के खेतासराय थाने पर तैनात है। शुक्रवार शाम बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए थाने से कुछ दूरी पर पेट्रोल टंकी पर गए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो रिवशा लेकर जा रहे चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया जिसके चलते वह घायल हो गए। जैसे यह खबर साथी जवानों को मिली तुरंत थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने 108 नंबर एंबुलेंस के कर्मचारियों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर एसपी सिटी अरविंद वर्मा, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला तथा भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद यादव साथी जवान शुभम सिंह को लेकर पहुंच गये।

Related

JAUNPUR 2993933359634990792

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item