धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस

 

जौनपुर। सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का 64 वां स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वन विहार रोड रामरायपट्टी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: शाखा परिसर में समाप्त हुई। 

प्रभातफेरी में शामिल लोग अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम, गुरूपद बाबा व मां सर्वेश्वरी के जयकारे लगाते चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर अघोरेश्वर महाप्रभु की दिव्य तस्वीर विराजमान थी। महाप्रभु के जयकारे से परिवेश गुंजायमान हो उठा। शाखा परिसर में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिन्सू ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। 

समय और काल की आवश्यकता तथा जरुरतों को देखते हुए मनुष्य की प्रगति कल्याण के लिए उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह सामाजिक उत्थान व आध्यात्मिक विकास के प्रति समर्पित संस्था है जो पीड़ितों की सेवा व जरुरतमंदों की मदद की प्रेरणा देता है । शाखा मंत्री डॉ अरविंद सिंह, पूर्व प्राचार्य डा समर बहादुर सिंह, पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार पूर्वांचल विवि हिमांचल सिंह, डॉ धनंजय सिंह , वीरेंद्र सिंह एडवोकेट आदि वक्ताओं ने भी अघोरेश्वर महाप्रभु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

 इससे पूर्व पुजारी तेज बहादुर सिंह ने सफल योनि का पाठ किया। मुख्य अतिथि श्री प्रिन्सू द्वारा सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन किया गया। मंगलाचरण गिरीशचंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य विनय कुमार सिंह, संचालन बृजभूषण सिंह तथा आभार ज्ञापन शाखा उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, व्यवस्थापक यशवीर सिंह सोनू,राजेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, तेज प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह, शिवपूजन सिंह, रमेश सिंह विकास सिंह, प्रमोद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित थे।

Related

दो महीने तक अभियान चलाकर खतौनी में दर्ज किया जायेगा उत्तराधिकारियों के नाम : D.M

 जौनपुर।  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार निर्विवाद   उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने हेतु दिनांक 10 दिसम्बर 2020 से 10 फरवरी 2021...

दिव्यांगों को दिया जायेगा सहायक उपकरण : D.M

जौनपुर।  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि भारत सरकार की एडिप योजना (विशेष) के अंतर्गत जनपद में दिव्यांगजन हेतु निशुल्क सहायक उपकरण जिसके अंतर्गत ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बै...

धीमी गति से हो रहे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य देखकर भड़के नोडल अधिकारी

 जौनपुर : सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कालेज तथा सिटी रेलवे स्टेशन के निकट उपरगामी पुल ...

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

जौनपुर की बेटी छत्तीसगढ़ में बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर की बेटी ने छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा कायम किया है। वह भाजपा से निर्विरोध ज़िला बलौदा भाटापार छत्तीसगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गयी जिन्होंने समूचे क्षेत्र का न...

प्रदेश सरकार जनता के साथ कर रही छलावा: आशुतोष सिन्हा

धर्मापुर बाजार व पहेतियां गांव में शिक्षक एमएलसी ने सपाजनों संग की बैठकधर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा धर्मापुर बाजार व पहेतियां मोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक क...

पेड़ कटेंगे तो छांव कहां मिलेगी?

जौनपुर। जौनपुर सोशल फोरम की बैठक में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे पर गहरी चिंता जताई गई। रासमंडल स्थित रामेश्वर शिशु विहार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी का...

साहब लाल गौतम बनाये गये समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल के सहमति पर जिले के करंजाकला ब्लाक निवासी साहब लाल गौतम को प्रदेश सच...

करेंट से महिला की गयी जान

 जौनपुर। शाहगंज नगर के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

इस तरह निरंतर संघर्ष होते रहना चाहिए

Anonymous:

1001 जोड़े सामुहिक विवाह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होंगे जो पूर्व में विवाह कर चुके होंगे।

Anonymous:

इस समाचार में दंग करने वाली बात कौन सी है सर यह नहीं समझ आया

अश्विनी कुमार:

बहुत अच्छा सराहनीय कार्य,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बालिका के मनोबल बढ़ाने के लिए,व आप सभी प्रशासक, शिक्षक व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आज के दिन की बधाई ♨️🎉🎊�...

Anonymous:

बहुत ही सराहनीय कार्य, प्रशासन के सहयोग से बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक विधाओं का इस्तेमाल करें, ताकि सारे छात्र, छात्राएं, भविष्य में अच्छी उपलब्धि कर सकें,♨️🎉�...

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item