देश के बटवारे के समय दीपक चिटकारिया के परिवार पर दिल दहला देने वाला संकट आया था

 

जौनपुर । ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ समारोह का अयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जौनपुर के सभागार कक्ष में किया गया।

           मुख्य अतिथि के रूप में विभाजन विभीषिका से प्रभावित दीपक चिटकारिया को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेन्द्र सिंह डा0 राजीव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।

           इस अवसर पर दीपक चिटकारिया ने बताया कि देश के विभाजन के वक्त उनके परिवार पर दिल दहला देने वाले संकट आया था। उस समय उनका परिवार डेरा स्माईल खान नाम के जगह पर रहता था जो इस समय पाकिस्तान में है।

          इसके आगे उन्होने बताया कि विभाजन के पश्चात उनका परिवार जौनपुर में आकर रहने लगा और अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर अपना घर बनाया।
 
           14 अगस्त को भारत सरकार द्वारा विगत 03 वर्षों से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है इसी क्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद जौनपुर द्वारा उक्त समारोह का आयोजन कर  दीपक चिटकारिया जी को सम्मानित किया गया।
 
            इस अवसर पर समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारीगण उपस्थित रहें और सभी के द्वारा यह संकल्प एवं शपथ लिया गया कि पूरी निष्ठा एवं लगन से भारत को विकसित एवं एक मजबूत राष्ट्र बनाने में पूर्ण योगदान करेंगें ताकि भविष्य में भारत वर्ष को ऐसी किसी भी विभीषिका का सामना न करना पड़े।

Related

डाक्टर 8397030342180803473

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item